November 2, 2026 10:44 pm

Sonbhadra news: सुधा बनीं सोनभद्र की ARTO (प्रवर्तन):लखनऊ से सोनभद्र पहुंचीं, डीएम चर्चित गौड़ से की मुलाकात

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सोनभद्र। परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इसी क्रम में सुधा को सोनभद्र प्रथम दल में एआरटीओ (प्रवर्तन) के पद पर तैनात किया गया है। उनकी नियुक्ति से जिले में प्रवर्तन कार्यों और सड़क सुरक्षा अभियानों को गति मिलने की उम्मीद है।सुधा इससे पहले लखनऊ में राजस्व विभाग में समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत थीं। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने सोनभद्र में कार्यभार ग्रहण किया।

 

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत, उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह के साथ कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अधिकारियों ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) कौशल कुमार सिंह ने बताया कि यह नई तैनाती शासन के निर्देशों के अनुसार की गई है। उन्होंने कहा कि सुधा के आने से प्रवर्तन कार्यों को मजबूती मिलेगी और विभाग सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रभावी अनुपालन की दिशा में बेहतर कार्य करेगा। विभाग की प्राथमिकता जिले में सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुनिश्चित करना रहेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें