रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!सोनभद्र में एक म्यूचुअल बेनिफिट कंपनी के चार निदेशकों के खिलाफ करोड़ों रुपये की ठगी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय के आदेश पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के मुसही गांव निवासी मोहन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सिटी म्यूचुअल बेनिफिट इंडिया लिमिटेड के निदेशक अमित कुशवाहा, कृष्ण प्रकाश, भागीरथी मौर्य और श्याम कुमारी ने कंपनी के माध्यम से लोगों को अधिक ब्याज और बेहतर रिटर्न का लालच दिया।
कंपनी ने एफडी, आरडी और एमआईएस जैसी योजनाओं में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा किया था। इसका शाखा कार्यालय रॉबर्ट्सगंज में संचालित था, जबकि प्रधान कार्यालय रेणुकूट में बताया गया। मोहन और उनके सहयोगियों ने अपने रिश्तेदारों व परिचितों के साथ मिलकर कंपनी में लाखों रुपये जमा किए थे।
निर्धारित अवधि पूरी होने पर जब निवेशकों ने अपनी परिपक्व राशि की मांग की, तो अगस्त 2025 में कंपनी के रॉबर्ट्सगंज स्थित शाखा और रेणुकूट स्थित प्रधान कार्यालयदोनों बंद पाए गए। आरोप है कि कंपनी के संचालक निवेशकों की जमा पूंजी लेकर फरार हो गए।
पीड़ित मोहन ने पहले पुलिस अधीक्षक (एसपी) से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चारों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।











