November 2, 2026 8:51 pm

Jahanabad samachar: काको में घरेलू हिंसा से आहत महिला ने कीटनाशक दवा खाकर की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर।

मनोज कुमार (जहानाबाद )

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जहानाबाद काको थाना क्षेत्र से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां घरेलू हिंसा से परेशान एक महिला ने खेत में रखी कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान रेखा देवी (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। वह गांव चातर, पंचायत सुलेमानपुर, प्रखंड काको, जिला जहानाबाद की निवासी हैं। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद और हिंसा से मानसिक रूप से आहत होकर उन्होंने यह कदम उठाया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल महिला को इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति को गंभीर बताया। डॉक्टरों के अनुसार, महिला की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल पीड़िता का इलाज पीएमसीएच में जारी है। वहीं घटना की सूचना संबंधित काको थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घरेलू हिंसा से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें