November 2, 2026 10:45 pm

Hayana news: घर का सपना अब होगा पूरा; रेवाड़ी में फ्लैट बुकिंग शुरू”  

रेवाड़ी, 7 फरवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत जिन आवेदकों ने फ्लैट के लिए पंजीकरण करवाया था तथा भौतिक सत्यापन प्रक्रिया में पात्र पाए गए है, ऐसे आवेदकों की फ्लैटों के लिए बुकिंग 29 जनवरी से शुरू हो चुकी है।डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग से लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए आरक्षित फ्लैटों के आवंटन की नीति 23 अक्टूबर के अंतर्गत रेवाड़ी सहित गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत व रोहतक शहर में फ्लैट बुकिंग प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग की राशि 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है।डीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार हर जरूरतमंद परिवार को घर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इस योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद व्यक्ति को सम्मानजनक और सुरक्षित आवास प्रदान करना है, जिससे वे बेहतर जीवन जी सकें। सरकार द्वारा इस योजना के तहत सस्ते और किफायती घर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे शहरी गरीबों को सुरक्षित और स्थायी आश्रय मिल सके। यह योजना गरीबों के लिए सिर्फ एक छत देने तक सीमित नहीं है बल्कि यह उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने का भी एक प्रयास है।

डीसी ने बताया कि पात्र आवेदकों और उपलब्ध फ्लैट की सूची हाउसिंग फॉर आल विभाग की वेबसाइट www.hfa.haryana.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए हाउसिंग फॉर आल विभाग के दूरभाष नंबर 0172-2585852 पर संपर्क कर सकते है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें