November 2, 2026 8:49 pm

Haryana samachar: भिवाड़ी के प्रदूषित पानी पर बड़ी पहल, 400 करोड़ की योजना पर मंथन 

राव इंद्रजीत सिंह के इस प्रयास को दक्षिण हरियाणा के हित में एक बड़ी उपलब्धि- नपा उप चेयरमैन अजय जांगड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा 7 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

दक्षिण हरियाणा के दिग्गज जननायक एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के प्रयासों से राजस्थान के भिवाड़ी से आ रहे प्रदूषित पानी और धारूहेड़ा में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर केंद्र स्तर पर ठोस पहल हुई है। इस संबंध में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला प्रदूषित पानी हरियाणा के धारूहेड़ा क्षेत्र में जमा हो रहा है, जिससे न केवल लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा बढ़ रहा है, बल्कि नेशनल हाईवे पर बार-बार जाम जैसी स्थिति भी उत्पन्न हो रही है।

बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने भिवाड़ी के प्रदूषित पानी को नियंत्रित करने के लिए मार्च माह तक एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) के निर्माण कार्य को पूरा करने का आश्वासन दिया।

इसके साथ ही समस्या के स्थायी समाधान के लिए लगभग 400 करोड़ रुपये की व्यापक योजना पर भी विचार-विमर्श किया गया। योजना के तहत जल निकासी, प्रदूषण नियंत्रण और हाईवे पर जलभराव रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

क्षेत्रवासियों ने राव इंद्रजीत सिंह के इस प्रयास को दक्षिण हरियाणा के हित में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए शीघ्र समाधान की उम्मीद जताई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें