November 2, 2026 8:07 pm

Ballia samachar: बैरिया में मतदाता पुनरीक्षण में लापरवाही, दो बीएलओ शिक्षकों पर कार्रवाई की संस्तुति।

ड्यूटी से इनकार और फोन न उठाने का आरोप, वैकल्पिक बीएलओ की नियुक्ति के निर्देश।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

बैरिया (बलिया)। बैरिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में दो बीएलओ शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की गई है। यह अनुशंसा उप जिलाधिकारी एवं निर्वाचक रजिस्ट्रेशन अधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने की है। उप जिलाधिकारी ने बताया कि सहायक अध्यापक रमाशंकर प्रसाद निवासी बाबू के डेरा तथा यशवंत गौतम निवासी इब्राहिमाबाद उपरवार पर बीएलओ ड्यूटी के प्रति जानबूझकर उदासीनता बरतने का आरोप है। विभागीय पत्र के अनुसार, दोनों शिक्षकों को बार-बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद उन्होंने दायित्व स्वीकार करने से इनकार किया और न ही उच्चाधिकारियों के फोन कॉल का कोई उत्तर दिया। एसडीएम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया है कि तत्काल किसी अन्य सक्षम कर्मी को वैकल्पिक बीएलओ के रूप में नियुक्त कर पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जाए, ताकि मतदाता सूची से जुड़ा कार्य प्रभावित न हो। उप जिलाधिकारी आलोक प्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनावी प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मियों की जवाबदेही तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें