November 2, 2026 10:39 pm

Haryana samachar: ट्रेन पर पथराव का वीडियो बनाने और उकसाने वाला गिरफ्तार

नववर्ष की रात रेवाड़ी स्टेशन पर हुई थी तोड़फोड़, एक अन्य आरोपी की तलाश जारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

PNP न्यूज, रेवाड़ी 6 जनवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

नववर्ष के आगमन पर 31 दिसंबर की रात रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर पथराव कर शीशे तोड़ने की घटना के मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वीडियो बनाने, सोशल मीडिया पर वायरल करने और लोगों को उकसाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरपीएफ निरीक्षक विनोद कुमार जांगड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना को लेकर 1 जनवरी 2026 को आरपीएफ थाना रेवाड़ी में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त जयपुर मंडल ज्योति कुमार सतीजा और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई।

टीम में निरीक्षक बीरबल कुमार, उप निरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल प्रदुमन यादव और कांस्टेबल अजीत सिंह शामिल थे। जांच के दौरान सामने आया कि आरोपी न केवल पथराव की घटना में शामिल था, बल्कि उसने वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल किया और अन्य लोगों को भी उकसाया।

आरपीएफ टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी लकी पुत्र सतपाल निवासी गांव बोहर, थाना अर्बन स्टेट, जिला रोहतक को 4 जनवरी 2026 को गिरफ्तार किया। आरोपी को 5 जनवरी को माननीय न्यायालय रेवाड़ी में पेश किया गया। एक अन्य वांछित आरोपी की पहचान के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की गई, जिस पर अदालत ने एक दिन का पीसी रिमांड मंजूर किया।

पीसी रिमांड समाप्त होने के बाद आरोपी को दोबारा अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे जमानत दे दी। आरपीएफ ने बताया कि मामले में शामिल अन्य वांछित आरोपी की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें