November 2, 2026 10:44 pm

BALLIA NEWS: रबी उत्पादकता गोष्ठी व फील्ड डेमो का आयोजन, प्राकृतिक खेती पर जोर।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया बलिया।खंड विकास अधिकारी बैरिया आदित्य सिंह ने रबी उत्पादकता गोष्ठी एवं फील्ड डेमो कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों के साथ-साथ प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में सहायक विकास कृषि अधिकारी बैरिया सुशील कुमार यादव ने मशरूम की खेती की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मशरूम की खेती हर मौसम में लाभकारी सिद्ध हो सकती है। उन्होंने किसानों से मशरूम उत्पादन से जुड़ी तकनीकी चुनौतियों को समझने और प्रशिक्षण लेने का आह्वान किया। कृषि वैज्ञानिक हरिशंकर वर्मा ने प्राकृतिक खेती के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यदि धरती मां को जीवित और स्वस्थ रखना है तो प्राकृतिक खेती को अपनाना ही होगा। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती न केवल पर्यावरण संरक्षण में सहायक है, बल्कि इससे किसान के स्वास्थ्य की रक्षा होती है और उत्पादन लागत में भी कमी आती है। उन्होंने मोटे अनाज को प्राकृतिक खेती का आधार बताते हुए कहा कि यह सस्ता, सुगम एवं अत्यंत लाभकारी है। मोटे अनाज की खेती से ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में ब्लॉक टेक्निकल मैनेजर अखिलेश सिंह, एटीएम श्री भगवान, कमल किशोर श्रीवास्तव सहित ब्लॉक सहयोगी उपस्थित रहे। वहीं कृषक वैज्ञानिक सिंह, हृदानंद सिंह, मणिशंकर तिवारी, दिग्विजय सिंह के साथ-साथ कृषक कृष्णानंद सिंह, संजय मनोज तिवारी, पूर्व प्रधान राजू सिंह, महिला कृषक अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन कृषि विभाग के सहयोग से किया गया, जिसमें किसानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें