November 2, 2026 10:44 pm

Ballia news: जिलाधिकारी को सौंपा गया ज्ञापन, जर्जर सड़क निर्माण की उठी मांग।

संवाददाता अजीत कुमार सिंह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैरिया (बलिया)। विकास खंड मुरली छपरा अंतर्गत टोला फकरूराय की जर्जर संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों की समस्या एक बार फिर प्रशासन के समक्ष उठी है। इस संबंध में टोला फकरूराय निवासी एवं पूर्व सैनिक शैलेन्द्र सिंह ने जिलाधिकारी बलिया को एक लिखित प्रार्थना पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की मांग की है। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि टोला फकरूराय से होकर सुरज कुमार सिंह के दरवाजे, हनुमान मंदिर, टोला बाजराय (गांधी सिंह के द्वार), शिमंगल यादव के डेरा से नरहरिधाम परिसर तक जाने वाली लगभग 800 मीटर लंबी संपर्क मार्ग जिला पंचायत के अधीन है। इस मार्ग की मरम्मत करीब दो दशक पूर्व कराई गई थी, लेकिन उसके बाद से किसी प्रकार का कार्य नहीं होने के कारण सड़क अत्यंत जर्जर अवस्था में पहुंच चुकी है। पूर्व सैनिक शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि इस मार्ग से स्कूल बस, एंबुलेंस सहित लगभग 3000 की आबादी प्रतिदिन आवागमन करती है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो जाने से वाहनों का चलना पूरी तरह बंद हो गया है, वहीं पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद अब तक किसी भी जनप्रतिनिधि या विभाग का इस ओर ध्यान नहीं गया है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि उक्त संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कराकर जिला पंचायत से हटाकर लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत लाया जाए, ताकि शीघ्र निर्माण/मरम्मत कराकर ग्रामीणों को राहत मिल सके। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या को संज्ञान में लेकर जल्द ठोस कार्रवाई करेगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें