November 2, 2026 10:50 pm

Ballia : गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच अटेंडेंट से 30 बोतल शराब बरामद

नित्यानन्द सिंह एडिटर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया। बलिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गरीब नवाज एक्सप्रेस के एसी कोच में तैनात अटेंडेंट को 30 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दाम पर बेचता था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया।

 

जीआरपी स्टेशन प्रभारी राज कपूर सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार राम पुत्र राजकिशोर भागलपुर जिले के रंगड़ा थाना क्षेत्र के कुमादपुर गांव का निवासी है और उसकी उम्र 28 वर्ष है। वह ट्रेन नंबर 15716 गरीब नवाज एक्सप्रेस में कोच अटेंडेंट के रूप में काम करता था।

 

बलिया स्टेशन पर चेकिंग के दौरान जीआरपी को राहुल की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें अंग्रेजी शराब की 30 बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में सामने आया कि राहुल बलिया से शराब लेकर बिहार जाने की तैयारी में था।

 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अपनी नौकरी का फायदा उठाकर ट्रेन के माध्यम से शराब बिहार ले जाता था और वहां ऊंचे दाम पर बेचता था। जीआरपी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें