रिपोर्टर: योगेश यादव | PNP न्यूज़ महाराष्ट्र
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पालघर में सनसनीखेज वारदात: गोल्ड सिनेमा परिसर में युवती पर कोयते से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
पालघर शहर के गोल्ड सिनेमा परिसर में गुरुवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। दिनदहाड़े एक युवती पर कोयते से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
जानकारी के मुताबिक, यह घटना शाम करीब 6:30 से 7:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। आरोपी ने युवती पर गर्दन और कमर पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पूरी वारदात पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।
घायल युवती की पहचान स्नेहल सावंत (27) के रूप में हुई है। उसे तत्काल इलाज के लिए पालघर ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण उसे बोईसर के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि युवती पालघर जिला कलेक्टर कार्यालय के राजस्व विभाग में कार्यरत है।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की जानकारी मिलते ही पालघर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस निरीक्षक अनंत पराड अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए हैं।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी कोर्ट में शिपाई के पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। हालांकि, हमले के पीछे की असली वजह अभी सामने नहीं आई है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में डर का माहौल है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।











