November 2, 2026 9:46 pm

स्वच्छता अभियान चलाकर 10 टन प्लास्टिक किया एकत्रित

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news। सोनभद्र केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 21 जून तक संचालित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में मंगलवार को सभी ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान सफाई कर्मियों की टीमों ने घर-घर जाकर डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, नालियों की सफाई तथा स्वच्छता संबंधी जनजागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। इस अभियान में विकास खंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत म्योरपुर तथा विकास खंड बभनी की ग्राम पंचायत बभनी ने सर्वाधिक मात्रा में प्लास्टिक एकत्रित कर उत्कृष्ट कार्य किया तथा अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

विशेष अभियान के तहत लगभग 10 टन प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्रित कर उसका समुचित निस्तारण कराया गया। ग्राम पंचायतों में स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर सफाई कार्य संपादित किया गया, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा। डीएम चर्चित गौंड़ ने निर्देशित किया कि स्वच्छता अभियान को और अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाया जाए तथा प्रत्येक नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामूहिक जनआंदोलन है। सभी लोग अपने घर, गांव और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने में सक्रिय योगदान दें तथा स्वच्छ, सुंदर एवं हरित जनपद के निर्माण में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें