November 2, 2026 9:46 pm

जस्सा चावला मुर्दाबाद” के नारों से गूंजा ओकास: मेंटेनेंस बढ़ोतरी, टूटी सड़कें और STP के गंदे पानी से त्रस्त ओकास एनक्लेव के निवासियों का उग्र धरना

धारूहेड़ा (सेक्टर-7) से बड़ी खबर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

धारूहेड़ा ( रेवाड़ी) PNP रिपोर्टर डॉ राजकुमार यादव, चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

सेक्टर-7 स्थित ओकास सोसाइटी में रविवार को उस समय माहौल गरमा गया जब बड़ी संख्या में पुरुषों और महिलाओं ने बिल्डर  Pardos Affordable Housing Pvt Ltd और उसके निदेशक Jassa Singh Chawla के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

 

निवासियों ने आरोप लगाया कि एक तरफ बिल्डर द्वारा मेंटेनेंस शुल्क में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ सोसाइटी की मूलभूत समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सोसाइटी की सड़कें लंबे समय से टूटी हुई हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। इसके अलावा STP के गंदे पानी और उससे फैल रही दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

 

धरने के दौरान महिलाओं और पुरुषों ने बिल्डर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन स्थल पर “जस्सा चावला मुर्दाबाद”, “निवासियों को धोखा देना बंद करो”, “मेंटेनेंस बढ़ाना बंद करो” और “मूलभूत सुविधाएं दो” जैसे नारे लगातार गूंजते रहे।

 

निवासियों ने आरोप लगाया कि उनसे नियमित रूप से मेंटेनेंस के नाम पर राशि वसूली जा रही है, लेकिन उसके अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं। उनका कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, जिसके कारण उन्हें धरने का रास्ता अपनाना पड़ा।

 

प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों और शिकायतों से संबंधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन को भेजते हुए

Deputy Commissioner:  को पूरे मामले से अवगत कराया है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को धरने की पूर्व सूचना भी दी गई थी।

 

धरना स्थल पर पुलिस बल की मौजूदगी रही और पूरे घटनाक्रम पर नजर रखी गई। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, हालांकि निवासियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

निवासियों की प्रमुख मांगें

बढ़ाए गए मेंटेनेंस शुल्क की समीक्षा।,सोसाइटी की टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत।,हाईवे साइड पर मजबूत बाउंड्री वाल बनाना,STP से निकलने वाले गंदे पानी और दुर्गंध की समस्या का स्थायी समाधान।, A ब्लॉक के पास बने STP को स्वीकृत नक्शे के हिसाब से जहां पर जगह है वहां पर शिफ्ट करना /लगाना

सोसाइटी प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना।

 

ओकास के निवासियों का कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होगा, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

 

इस मौके पर धारूहेड़ा सेक्टर -6 से पुलिस अधिकारियों ने धरना स्थल का दौरा किया ताकि कानून व शांति व्यवस्था बनी रहे।

धरने मै RWA प्रधान पवन सिंह ,श्याम सिंह यादव RWA सेक्रेटरी , प्रदीप, अमरजीत ,धर्मबीर, जितेंद्र राजेंद्र, राजबीर , महिला शक्ति पूजा गिल , मुनेश, अनीता, किरण सूरजमुखी, राजबाला, पूजा, पिंकी, दुर्गेश, राधिका शर्मा, ज्योति,आयुषी प्रियंका, आदि ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। बाकी जाने माने लोग योगेश कुमार, विपिन बंसल, विनोद अनिल, नरेंद्र, सुनील पवार, गोपाल झा प्रीतम सिंह, छोटेलाल, राधेश्याम विष्णु शर्मा उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें