November 2, 2026 10:41 pm

रेवाड़ी में सोने के आभूषण चोरी करने वाला अंतरराज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

पकड़ा गया आरोपी हसन अली; राजस्थान के विभिन्न जिलों में दर्ज हैं 10 से ज्यादा मामले

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

 

सीआईए इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने मुस्तैदी से कार्य करते हुए गत अप्रैल माह में भैंरू चौक स्थित एक सर्राफ की दुकान से सामान खरीदने के बहाने से सोने के आभूषण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान एमपी के जिला जावरा के हुसैन टीकरी हाल किरायेदार राजस्थान के जिला बूंदी की महावीर कॉलोनी निवासी हसन अली के रूप में हुई है।

यह था पूरा मामला (घटनाक्रम):

जांचकर्ता के अनुसार गत 20 अप्रैल को गांधी नगर रेवाड़ी निवासी विजय जैन ने अपनी शिकायत में बताया था कि उसकी भैंरू चौक पर सर्राफ (ज्वेलरी) की दुकान है। 18 अप्रैल को उसकी दुकान पर दो व्यक्ति आए। उन्होंने चांदी के ताबीज दिखाने के लिए कहा। दोनों ने 450/- रुपये में एक ताबीज खरीद लिया। उसके बाद दोनों ने उसे सोने की कान की बाली दिखाने के लिए कहा। उसने उन दोनों को बताया कि 2 घंटे के बाद उसका बेटा दुकान पर आएगा। वही सोने की बाली दिखाएगा। दोनों जिद करने लगे तो उसने सोने की बालियों का पैकेट उनके सामने रख दिया। इसके बाद दोनों ने उसे बातों में उलझा दिया।

अगले दिन उसका बेटा सौरभ जैन दुकान पर ग्राहकों को सामान दिखा रहा था, तो उसे सोने की बालियों का पैकेट नहीं मिला। दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने पर साफ हुआ कि दोनों व्यक्तियों में से एक ने बड़ी चालाकी से सोने की बालियों का पैकेट चुराकर अपनी पैंट की जेब में डाल लिया था। चुराए गए पैकेट में 6 जोड़ी सोने की बाली और 2 जोड़ी झुमकी मौजूद थीं, जिस पर आरोपियों के खिलाफ थाना शहर में चोरी का केस दर्ज कर मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी को सौंपी गई थी। सीआईए टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया तंत्र की मदद से शनिवार को मामले में संलिप्त आरोपी हसन अली को धर दबोचा।

आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड:

पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी हसन अली एक आदतन और शातिर अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी राजस्थान के विभिन्न शहरों जैसे अजमेर, कोटा, नागौर, बूंदी आदि में चोरी व अन्य वारदातों के 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह आरोपी अन्य राज्यों में घूम-घूमकर इसी तरह की वारदातों को अंजाम देता था।3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, अन्य की तलाश जारी:

पुलिस ने आरोपी हसन अली को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी ताकि चोरीशुदा सोने के आभूषण बरामद किए जा सकें। इसके साथ ही, इस वारदात और गिरोह में शामिल अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें भी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें