November 2, 2026 7:56 pm

सोनभद्र में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौके पर मौत

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कस्बे के वार्ड नंबर 10 में गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे युवक को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की गयी।

 

वार्ड नंबर 10 निवासी 28 वर्षीय सिकंदर पुत्र स्वर्गीय पप्पू सोनकर गुरुवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर चारपाई पर लेटा था। उसी दौरान नगर पंचायत में बन रही सड़क के लिए मटेरियल अनलोड करने एक डंपर पहुंचा। बताया गया कि डंपर चालक बालू गिराने के दौरान चारपाई पर लेटे सिकन्दर को नहीं देख सका और वाहन का पहिया उसके सिर पर चढ़ गया। इससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई।

 

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था पप्पू

 

पास में मौजूद दूसरे युवक ने घटना देख शोर मचाया, लेकिन तब तक डंपर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। चीख-पुकार सुनकर स्वजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस को सूचना दी गई।

 

एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को क्षतिग्रस्त चारपाई समेत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था।

 

घटना के बाद माता, पत्नी समेत छोटे भाई पंकज और सागर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय अस्पताल पहुंचे और विधिक कार्रवाई करते हुए पंचायतनामा भरवाया। नगर क्षेत्र का मामला होने के कारण अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें