November 3, 2026 9:47 pm

एनटीपीसी तापीय ऊर्जा के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी निरंतर विस्तार कर रहा है-डॉ. देबस्मिता.

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news। सोनभद्र आरएलआई विंध्याचल द्वारा गुरूवार को एनटीपीसी विंध्याचल एवं एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी प्रशिक्षु-2025 बैच के लिए तीन दिवसीय “कैंपस टू कॉर्पोरेट” कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा पेशेवरों को शैक्षणिक जीवन से कॉर्पोरेट जगत में सहज रूप से प्रवेश करने हेतु तैयार करना है। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों के व्यावसायिक, पारस्परिक, संचार, टीमवर्क एवं नेतृत्व कौशल को सुदृढ़ किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन डॉ. देबस्मिता त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (आरएलआई) द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि एनटीपीसी केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक ऐसा परिवार है जो सीखने, विकास, नवाचार एवं नेतृत्व को निरंतर प्रोत्साहित करता है। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने बताया कि एनटीपीसी तापीय ऊर्जा के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी निरंतर विस्तार कर रहा है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जिज्ञासु, संवादशील एवं सतत सीखने के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। डॉ. त्रिपाठी ने प्रशिक्षक अरुणिमा पात्रा, संस्थापक एवं निदेशक, तन्वी कंसल्टेंसी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि अनुभवात्मक एवं गतिविधि-आधारित सत्र प्रतिभागियों को अकादमिक जीवन और कॉर्पोरेट वास्तविकताओं के बीच की दूरी को समझने एवं जानने में सहायक होंगे।

इस अवसर पर राघवेंद्र प्रसाद, अपर महाप्रबंधक,आरएलआई विंध्याचल, एनटीपीसी सिंगरौली से ओम प्रकाश, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) एवं राहुल प्रसाद, उप महाप्रबंधक (ईडीसी) सहित अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आरएलआई विंध्याचल द्वारा इस प्रकार के सार्थक विकासात्मक कार्यक्रमों के आयोजन एवं एनटीपीसी सिंगरौली के प्रशिक्षुओं को भी इस उपयोगी प्रशिक्षण अवसर से जोड़ने की सराहना की। तीन दिवसीय यह कार्यशाला कार्यकारी प्रशिक्षुओं को आत्मविश्वास के साथ अपने कॉर्पोरेट जीवन की शुरुआत करने तथा एनटीपीसी की निरंतर प्रगति एवं उत्कृष्टता में प्रभावी योगदान देने हेतु तैयार करेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें