November 2, 2026 8:46 pm

मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट; अवैध कॉलोनियों और अवैध खनन पर कसेगा शिकंजा -डीसी अभिषेक मीणा  

रेवाड़ी, 27 मई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीसी अभिषेक मीणा ने निर्देश देते हुए कहा कि मानसून के मौसम से पहले नालों की सफाई होना सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा किसी भी सडक़ के निर्माण कार्य के बाद सडक़ पर मिट्टी या अन्य वेस्ट सामग्री को भी हटाना सुनिश्चित करने के साथ सडक़ के दोनों साइड में लेवल सही करने के साथ गड्ढे सही प्रकार से भरे जाएं, ताकि वाहन चालकों को परेशानी न आए। डीसी अभिषेक मीणा ने लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय सडक़ सुरक्षा समिति एवं सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जिला में चले रहे नेशनल हाईवे सहित अन्य सडक़ निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बनीपुर चौक, धारूहेड़ा, कापड़ीवास में नेशनल हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्यों को तय समय में पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस समय अवधि में वाहनों को सही प्रकार से आवागमन हो सके इसके लिए उनके सर्विस लेन को पूरी तरह से दुरुस्त किया जाए। इसके अलावा जिले में सडक़ों पर लाइट का भी उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।डीसी ने कहा कि संबंधित विभाग द्वारा जिन सडक़ों को दुरूस्त किया जाना है उन्हें भी शीघ्र दुरुस्त किया जाए तथा जिन सडक़ों पर ब्लैक स्पॉट हैं, उनको प्राथमिकता से दूर किया जाए। साथ ही जिन सडक़ों पर अवैध कब्जे है उन्हें भी हटवाने का कार्य किया जाए। इस मौके पर उन्होंने सडक़ नियमों की उल्लंघना करने वाले वाहन चालकों के चालान सहित वाहन इंपाउड की कार्रवाई भी अमल में लाई जाए। इसके साथ उन्होंने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की भी समीक्षा करते हुए स्कूली वाहनों की समय-समय पर चेकिंग करें और खामियां पाई जाने पर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जिला में नहीं पनपने दी जाए अवैध कॉलोनी, माइनिंग को लेकर भी करें कार्रवाई। डीसी अभिषेक मीणा ने डीटीपी, माइनिंग, चिन्हित अपराध और एनकॉर्ड को लेकर भी संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। डीसी ने जिला योजनाकार अधिकारी को निर्देश दिए कि जिला में अवैध कॉलोनी नहीं पनपने दी जाए। ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई करते हुए तुरंत प्रभाव से ध्वस्त किया जाए। इसके साथ-साथ उन्होंने अवैध खनन को लेकर भी नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाते हुए नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

डीसी ने चिन्हित अपराध के मामलों में जल्द से जल्द कार्रवाई करते हुए पीड़ित को न्याय दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने एनकोर्ड से संबंधित बैठक लेते हुए सभी मेडिकल स्टोर पर सुचारु रूप से कैमरे होने के साथ-साथ रजिस्टर मेंटेन होना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में एसपी हेमेंद्र मीणा, एडीसी राहुल मोदी, एसडीएम सुरेश कुमार, एसडीएम संजीव कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें