November 2, 2026 8:07 pm

वीर सावरकर जयंती पर रेवाड़ी में गूंजा राष्ट्रवाद का स्वर; राव नरबीर सिंह ने रखी आधारशिला

रेवाड़ी, 28 मई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्रांतिवीर वीर सावरकर एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। इसलिए उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ये विचार उद्योग, वाणिज्य, वन एवं पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीर सावरकर उद्यान में व्यक्त किए। वे यहां अखिल भारतीय वीर सावरकर मंच तथा वीर सावरकर उद्यान विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित वीर सावरकर जयंती समारोह में अखंड भारतवर्ष द्वार की आधारशिला रखने के बाद मुख्य अतिथि के तौर पर बोल रहे थे। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव की विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित समारोह की अध्यक्षता उद्योगपति अशोक सोमाणी ने की तथा समाजसेवी रिपुदमन गुप्ता ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। विशिष्ट अतिथि विधायक यादव ने वीर सावरकर को राष्ट्रवादी चिंतक बताया। इस अवसर पर मंत्री ने आयोजन समिति को 25 लाख रुपए तथा विधायक ने 10 लाख रुपए अनुदान देने की घोषणा की। अध्यक्षीय संबोधन में सोमाणी ने निर्माणाधीन द्वार का रेवाड़ी का गौरव करार दिया। संगीतज्ञ श्रीपति शेखावत के संगीत निर्देशन में सविता मदान, पूनम भारद्वाज तथा सिमरन सांगवान द्वारा प्रस्तुत की गई भारत माता की आरती से प्रारंभ हुए इस समारोह में दिलीप शास्त्री व दिनेश कौशिक की देखरेख में भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। मंच के संरक्षक आचार्य श्रीनिवास शर्मा शास्त्री ने मंच के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अभिनंदन पत्र प्रस्तुत किया। समिति के अध्यक्ष रिपुदमन गुप्ता ने शाब्दिक अभिनंदन किया। इस दौरान दानवीरों को सम्मानित किया गया, जिनमें डॉ रमेश यादव, महिपाल यादव, पवन गुप्ता, श्रीभगवान यादव, अमित वर्मा, डॉ नरेंद्र यादव, बृजलाल गोयल, दीपा भारद्वाज, रिपुदमन गुप्ता व सुरेश जाजोरिया के नाम उल्लेखनीय हैं। आयोजन समिति की ओर से तरुण जैन, ऋषि सिंहल, शिवकुमार, राजेंद्र सिंघल, मनीष गुप्ता, दिनेश कौशिक, खूबराम धूपिया, शशि सैनी, महिपाल आदि ने विभिन्न प्रभार संभाले तथा उपाध्यक्ष डॉ पवन गोयल ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों के सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिनमें अधिवक्ता नरेश चौहान, सुधीर भार्गव, हरेंद्र यादव, प्रो. रमेशचंद्र शर्मा, दशरथ चौहान, दिनेश कपूर, दयाराम आर्य, देशराज यादव, शिवकुमार, अनिल यादव, देशराज जाखड़ लोहानी, सुनील शर्मा, नैंसी, वंशिका, यश जाखड़ आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें