रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामपुरा ,जालौन। युवक के भाभी से अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति एवं ससुरालली जनों द्वारा महिला को फांसी के फंदे पर लटका हत्या किए जाने के प्रयास किया गया।
रामपुरा थाना में शिवानी पत्नी मुकेश दोहरे निवासी जगम्मनपुर ने प्रार्थना पत्र देते हुए अपने ससुराली जनों पर आरोप लगाया कि दिनांक 14 मार्च की सुबह समय लगभग 10:00 बजे मुकेश पुत्र जागेश्वर ,जेठ अजीत ,जेठानी निशा व ससुर जागेश्वर ,सास सावित्री देवी ने प्रार्थिनी ( शिवानी) के अर्ध वस्त्र उतार कर मारपीट की व जान से मारने की नीयत से फांसी पर लटका दिया लेकिन मृत्यु होने से पूर्व उसके मायके पक्ष के लोगों ने अचानक आ जाने से उसे बेहोशी की हालत में फांसी से उतारा गया । गंभीर स्थिति में घायल शिवानी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा व मेडिकल और कॉलेज उरई भेजा गया। पीड़िता शिवानी ने बताया कि उसके पति मुकेश के अपनी भाभी से अवैध संबंध है जिसका विरोध करने से नाराज ससुरारीजन उसकी आए दिन मारपीट करते रहते हैं एवं 2 वर्ष पूर्व हुए विवाह में मिले दहेज को भी अपर्याप्त मानकर मायके से और रुपया मंगाने का दबाव देकर उसका उत्पीड़न करते हैं । पिता की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण वह अपने ससुराल जनों के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं कर पाई एवं पति के अपनी भाभी से अवैध संबंधों को रोकने से नाराज होने के कारण उसका उत्पीड़न हुआ व जान से मारने का प्रयास किया गया। रामपुरा थाने पर प्रार्थना पत्र देने के उपरांत महिला ने बताया कि उसके साथ अत्याचार करने वाले ससुरालियों के विरुद्ध कार्रवाई चाहती है । थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार ने बताया की प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है, जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।











