November 2, 2026 8:10 pm

मेरठ महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला लाश को ड्रम में बंद करके सीमेंट से सील कर दिया..

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मेरठ में पति सौरभ कुमार की हत्या की आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को पुलिस ने गिरफ्तार कर एसपी सिटी ने प्रेस वार्ता कर किया खुलासा,

हत्या करने के बाद अपने प्रेमी के साथ हिमाचल घूमने चली गई वहां से जब मुस्कान वापस लौटी तो उसकी मां ने दामाद को लेकर सवाल किए। इस पर उसने मां से कहा कि मैंने सौरभ को मार डाला है यह सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन हैरान रह गए।

पति की हत्या कर शव के टुकड़े करने के बाद पत्नी मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ हिमाचल मौज मस्ती करने गई। शिमला से मुस्कान वापस मायके अकेली लौटी।

मां ने दामाद सौरभ के बारे में पूछा। मुस्कान ने पहले तो मां को इधर-उधर की बात करके गुमराह करने का प्रयास किया। बार-बार पूछने पर मुस्कान ने बताया कि सौरभ को मार दिया है। यह बात सुनकर उसकी मां और अन्य परिजन हैरान रह गए।

मंगलवार दोपहर बेटी को लेकर मां ब्रह्मपुरी थाने पहुंची। पुलिस को पति के कत्ल की कहानी सुनाई।

पत्नी ने बताया कि 800 रुपए का चाकू खरीदा और उसको खाने में नशीली दवाई खिलाकर बेहोश कर दिया और चाकू के मारकर उसकी हत्या कर दी,

शरीर के कई टुकड़े करके एक ड्रम खरीदा और सीमेंट खरीदा ड्रम में भरकर ऊपर से सीमेंट डालकर पानी भर कर प्रेमी के साथ मनाली चली गई,

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें