रेवाड़ी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बाइक चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने इन मामलों में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की गई तीन बाइको बरामद करने में सफलता हासिल की है। पहली घटना:- थाना धारूहेड़ा पुलिस ने गत 3 अप्रैल को गांव नन्दरामपुर बास मेले से दो बाइके चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव साथला निवासी मोनू सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में चोरी की गई दोनों बाइको को पहले ही बरामद कर चुकी है। जांचकर्ता ने बताया कि युपी के जिला हाथरस के गांव बमनई हाल किरायेदार खुशखेडा निवासी रिंकु कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 2 अप्रैल को वह अपने दोस्त राहुल (निवासी बोलनी) के साथ गांव नन्दरामपुर बास में आयोजित मेले को देखने गया था। उन्होंने अपनी-अपनी बाइकें मंदिर के गेट के बाहर खड़ी की थीं। जब वे वापस आए, तो वहां से दोनों की बाइकें गायब मिलीं। जिस पर पुलिस ने थाना धारूहेड़ा में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त एक आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव साथला निवासी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में चोरी की गई दोनों बाइको को पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपी की गिरफ्तारी भी जल्द की जाएगी।
दूसरी घटना:- चौकी सेक्टर-3 रेवाड़ी पुलिस ने बाइक चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गांव पालडा निवासी हेमन्त, गांव बलवाडी निवासी हरिओम व गांव खोल निवासी नितीश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है।
जांचकर्ता ने बताया कि न्यू आदर्श नगर रेवाड़ी निवासी भुपेश कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था की गत 12 मई को उसने अपनी बाइक को इंडसइंड बैंक ब्रास मार्किट के सामने खड़ी किया था। जिसे कोई नाम पता ना मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गए है। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में चोरी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो जांच के बाद पुलिस ने वीरवार को मामले में संलिप्त तीन आरोपी गांव पालडा निवासी हेमन्त, गांव बलवाडी निवासी हरिओम व गांव खोल निवासी नितीश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई बाइक को बरामद कर लिया है। पुलिस ने तीनो आरोपियों को पेश अदालत करके आरोपी हरिओम व नितीश को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी हेमन्त को पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। आरोपी हेमन्त ने चोरी की 5 अन्य वारदात भी कबूली पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी हेमन्त ने थाना खोल क्षेत्र के गांव पालडा व थाना माडल टाऊन क्षेत्र के ब्रास मार्किट से 5 बाइक चोरी करने की वारदात को भी कबूल किया है











