धारूहेड़ा चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धारूहेड़ा नगर पालिका चुनाव में सत्यनारायण उर्फ अजय जांगड़ा को हर जगह से समर्थन जनता का प्यार मिल रहा है। इससे विपक्षियों की हालत खराब होते नजर आ रही है। हरियाणा सरकार स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती राव ने भी अजय जांगड़ा के समर्थन में जनता के बीच अपना विचार रखा और जनता ने अपना विश्वास देने का आश्वासन दे रहे हैं। धारूहेड़ा विपुल गार्डन सोसायटी, रामनगर,आजाद नगर, लोहार की ढाणी, फिरनी रोड, सैनी मोहल्ला, सेक्टर 6, सेक्टर 4 , द्वारकाधीश सोसाइटी, बेस्टेक सोसाइटी, तमाम धारूहेड़ा नगर पालिका के अंदर आने वाले कॉलोनी से अपार समर्थन के साथ नया इतिहास लिखने की तैयारी की जा रही है। तमाम विपक्षी इस भीषण गर्मी के समय में दीपक जी दलों का पसीना छुट्टी जा रहा है। धारूहेड़ा में विकास के साथ विश्वास भी जनता अजय जांगड़ा पर कर रही है। विपुल गार्डन सोसायटी से डॉ राजकुमार यादव से मिली जानकारी के अनुसार विपुल गार्डन में 60% सोसाइटी के लोग अजय जांगड़ा का नाम पर मोहर लगाने की चर्चा पर लगे रहते हैं। भाजपा महामंत्री नानक चंद खोला के अनुसार मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राव इंद्रजीत सिंह, स्वास्थ्य मंत्री बहन आरती राव ने धारूहेड़ा का दूषित पानी का समाधान अलवर बाईपास पर रैंप बनवाया था। धारूहेड़ा में अजय जांगड़ा साफ छवि ईमानदार कार्यकर्ता के रूप में है। उन्होंने अच्छा कार्य किया है। जो लोगों के दिल में बैठे हुए हैं। हर उम्मीद पर खरे उतरते हैं। भाजपा की टिकट नहीं मिलने वाले रूठे दावेदारों को भी केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व हरियाणा सरकार स्वास्थ्य मंत्री आरती राव मना चुकी है। हर समाज से मिल रहा अपार समर्थन विरोधियों को चौंका देने का काम कर रहा है। इस बार धारूहेड़ा का अच्छा विकास होने की संभावना है। धारूहेड़ा में कार्यक्रम में मौजूद रहे आरडब्ल्यूए उप प्रधान धर्मपाल, संजय जांगड़ा, संजय यादव, भाजपा मंडल महामंत्री नानक चंद्र खोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास प्रजापत, संदीप बोहरा, राकेश राव, खेमचंद सैनी, समस्त गणमान लोग रहे।











