November 2, 2026 11:28 pm

विकसित भारत युवा संसद में 75 जिलों के 375 युवाओं ने दिखाया दम, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने किया सम्मानित

लखनऊ, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश विधानसभा, लखनऊ में “विकसित भारत युवा संसद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मेरा भारत एवं खेल मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ विकसित करना, नीति निर्माण में भागीदारी बढ़ाना और नेतृत्व कौशल को निखारना रहा कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से आए 375 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को पुरस्कृत किया युवा प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्यमिता, स्वच्छता और खेल जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उनके भाषणों में आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और राष्ट्रभक्ति की झलक देखने को मिली, जो अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक साबित हुई इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा, विधायक डॉ. सुरभि, प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे, राज्य निदेशक ‘मेरा भारत’ गोपेश पाण्डेय, क्षेत्रीय निदेशक अनिल सिंह, उप निदेशक विकास सिंह तथा डिप्टी मार्शल मनमोहन पांडे सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें