रेवाड़ी – 4मई चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले 31 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 25 पुलिसकर्मी उपस्थित थे, जबकि छह पुलिसकर्मी सरकारी काम के चलते बाहर गए हुए थे। इस दौरान पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा भी की गई।
एसपी मीणा ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने के लिए सोमवार को अपने कार्यालय लघु सचिवालय रेवाड़ी में बुलाया जहां उन्हें प्रशंसा पत्र व नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इन पुलिस कर्मियों से उनके फील्ड के अनुभव बारे में भी फीडबैक लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को भविष्य में भी इसी तरह से बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मियों मे सीआईए रेवाड़ी से :- इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह, एसआई जितेंद्र, एएसआई अक्षय, सिपाही रविन्द्र, सिपाही पवन कुमार
सीआईए धारूहेड़ा से :- इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा, एसआई शिव कुमार, सिपाही बीर सिंह, सिपाही नीरज, सिपाही अरुण
सीआईए कोसली से :- इंचार्ज एसआई सुभाष चंद, एएसआई अमित कुमार, एएसआई विक्रांत, एएसआई सुनील कुमार, ईएचसी पवन कुमार
साइबर थाना से :- एएसआई रविकांत, एएसआई चरण सिंह, एएसआई इक़बाल, एएसआई जितेन्द्र
यातायात थाना से :- एसआई बलवंत, ईएचसी राजेश, सिपाही योगेश, सिपाही नरेंद्र, एसपीओ मनोज, होम गार्ड जुगनू
रामपुरा थाना से :- एसपीओ चांद
कसौला थाना से :- एएसआई धर्मबीर, सिपाही नरबीर
बावल थाना से :- पीएसआई अनिल, सिपाही प्रमोद
सेक्टर-6 धारूहेड़ा थाना से :- एचसी प्रवीण कुमार शामिल हैं।
पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि सभी पुलिसकर्मी आगे भी अपना काम नेक नीयति व ईमानदारी से करते रहें, ताकि समाज में पुलिस विभाग की बेहतर छवि नजर आए तथा क्षेत्र के लोग उक्त पुलिसकर्मी को लंबे समय तक याद रखें।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों का सम्मान करना अन्य कर्मचारियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान से पुलिस बल का मनोबल बढ़ता है और वे और अधिक लगन व प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।
उन्होंने सभी सम्मानित कर्मियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार जनता की सेवा व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। उन्होंने कहा की सभी पुलिसकर्मी दुश्चरित्र, असामाजिक व शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखे। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालो, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालो, बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों, बुलेट पटाखा फोडने वालो, रात्रि के समय डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण करने वालो व हुड़दंग करने वालो पर सख्ती से कार्रवाई करें।











