रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!डाला (सोनभद्र)। कजरहट पहाड़ी पर शुक्रवार की लगभग 12 बजे लगी आग शनिवार शाम तीन बजे यानी 28 घंटे बाद भी नहीं पाई है। यह पहाड़ी ऊंची होने के कारण वहां पर फायर ब्रिगेड विभाग का पूरा सिस्टम नहीं पहुंच पा रहा है।अब अल्ट्राटेक के सुपर सिक्स न्यू प्लांट तक आग पहुंचने का भी खतरा बढ़ते जा रहा है। इसके कारण अल्ट्राटेक प्रबंधन की भी चिंता बढ़ती जा रही है।
कोटा ग्राम पंचायत के कजरहट क्षेत्र की पहाड़ी पर शुक्रवार की दोपहर में लगी आग को बुझाने में अल्ट्राटेक प्रबंधन की फायर बिग्रेड की टीम लगी है। अब तक फायर टीम की ओर से चार से पांच टैंकर पानी का छिड़काव कर किया गया है, लेकिन यह नाकाफी है। अल्ट्राटेक सीमेन्ट डाला के एडमिन हेड़ पीयूष शुक्ला ने बताया कि जहां आग लगी है वह वन क्षेत्र का एरिया है।
पहाड़ के निचले भाग के क्षेत्र में जहां तक गाड़ी पहुंच पा रही है वहां तक आग बुझाई जा रही है। लेकिन पहाड़ के ऊपरी भाग पर गाड़ी नहीं पहुंच पा रही है जिसके कारण वहां की आग नहीं बुझ पा रही है और आग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने बताया कि कजरहट क्षेत्र में स्थित डाला सुपर सिक्स न्यू प्लांट से लगभग 50 से 100मीटर की दूरी तक जंगल की आग पहुंच चुका है जो कभी भी सुपर सिक्स प्लांट के आसपास तक पहुंच सकता है जो चिंता का बिषय बना हुआ है।
विगत वर्षों में भी सोनभद्र के पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। माना जा रहा है कि पूरी तरह से आग पर काबू बरसात का मौसम शुरू होने के बाद ही संभव है। क्योंकि कई इलाके कवरेज से बाहर हैं तो कई क्षेत्रों पर पहुंच दुर्गम होने की वजह से आग पर काबू समय से पाना संभव नहीं हो पाता है। जबकि प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।











