November 2, 2026 11:14 pm

रेवाड़ी निकाय चुनाव: कांग्रेस ने निहारिका चौधरी और राज यादव को बनाया उम्मीदवार, अन्य सीटों पर घोषणा बाकी

रिपोर्ट: चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रेवाड़ी में निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गरमा गया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा करते हुए रेवाड़ी नगर परिषद से निहारिका चौधरी और धारूहेड़ा नगर पालिका से राज यादव को चेयरपर्सन पद के लिए टिकट दिया है। दोनों नामों की घोषणा पार्टी द्वारा देर शाम की गई।

हालांकि, अन्य सीटों पर कांग्रेस ने अभी तक अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

निहारिका चौधरी, कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष प्रवीण चौधरी की पत्नी हैं। वहीं, राज यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी कार्यकर्ता ज्ञानी यादव की पत्नी हैं। बताया जा रहा है कि निहारिका चौधरी को टिकट दिलाने के लिए पिछले कई दिनों से लगातार प्रयास किए जा रहे थे।धारूहेड़ा में ज्ञानी यादव का परिवार लंबे समय से कांग्रेस से जुड़ा रहा है और संगठन में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है।

 

–

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें