November 2, 2026 7:55 pm

आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश

कियोस्क संचालकों को निशाना बनाकर ठगी करने वाले आरोपी गिरफ्तार* तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी विश्लेषण व मुखबिर तंत्र से मिली सफलता

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीएनपी न्यूज़ रिपोर्ट अब्दुल शफीक खान

आगर मालवा /पुलिस अधीक्षक आगर विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविंद्र कुमार बोयट के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी कोतवाली शशि उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अंतरराज्यीय धोखाधड़ी गिरोह के आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।_

 

*घटना का संक्षिप्त विवरण:*

_फरियादी दरबार सिंह सोंधिया निवासी ग्राम कुलमड़ी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह बस स्टैंड आगर पर कियोस्क सेंटर संचालित करता है। दिनांक 11.04.2026 की रात्रि में एक व्यक्ति द्वारा कॉल कर 17,800 रुपये की आवश्यकता बताकर विश्वास में लिया गया तथा क्यूआर कोड भेजकर ऑनलाइन राशि डलवा ली गई। बाद में आरोपी द्वारा राशि वापस नहीं की गई तथा गाली-गलौज एवं धमकी दी गई।_

 

उक्त संबंध में थाना कोतवाली आगर में अपराध क्रमांक 178/2026 धारा 318(4), 296, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।_

 

*पुलिस कार्यवाही:_*

_प्रकरण दर्ज होने के पश्चात पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया। विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों का सहारा लिया गया, मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सतही एवं जमीनी जांच के संतुलन के साथ निरंतर प्रयास किए गए। अपराध के तरीका-ए-वारदात (मॉडस ऑपरेण्डी) के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर दबिश दी गई, जिसके परिणामस्वरूप आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।जांच में यह सामने आया कि यह एक अंतरराज्यीय गिरोह है, जो विभिन्न शहरों में कियोस्क संचालकों को कैश देने का झांसा देकर क्यूआर कोड के माध्यम से राशि डलवाता है और मौके से फरार हो जाता है। आरोपियों के विरुद्ध इंदौर, जयपुर एवं अलीराजपुर में भी धोखाधड़ी के प्रकरण दर्ज हैं तथा पूर्व में जेल जा चुके हैं।_

गिरफ्तारशुदा आरोपियों का विवरण:

1. आदित्य मेहता पिता विमल मेहता, उम्र 29 वर्ष, निवासी 153 मित्र निवास किशनगढ़ जिला अजमेर, हाल सत्कार हॉस्टल विजय नगर इंदौ

2. लोकेंद्र पिता नंदकिशोर माली, उम्र 29 वर्ष, निवासी 61/2 बियाबानी धार रोड इंदौर_जब्त मश्रुका:घटना में प्रयुक्त वाहन क्रमांक RJ 14 CX 1521 होण्डाई एक्सेंट कार, कीमत लगभग 7,00,000 रुपये_आरोपियों से पूछताछ एवं अग्रिम कार्यवाही:शेष मश्रुका जब्त करने एवं आरोपियों से विस्तृत पूछताछ हेतु आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया जा रहा है।

सराहनीय भूमिका:इस कार्यवाही में थाना प्रभारी शशि उपाध्याय, उनि दिलीप कटारा, राखी गुर्जर, प्रधान आरक्षक सुब्रतो शर्मा, वीरेंद्र राठौर , प्रकाश मालवीय , आरक्षक रवि दोहरे, कमल दलोदिया व पवन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आगर मालवा पुलिस द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति के कहने पर बिना पुष्टि किए ऑनलाइन राशि का लेनदेन न करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें