क्षेत्राधिकारी ने थाने का किया अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!बैरिया बलिया ।पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में 19.03.2025 को क्षेत्राधिकारी बैरिया मो. फहीम कुरैशी द्वारा थाना बैरिया का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के क्रम में उ०नि० अजय कुमार के नेतृत्व में गार्द सलामी दी गयी।
क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।
तत्पश्चात थाना स्थानीय पर नियुक्त पुलिस कर्मचारियों से शस्त्र खोलने व बाँधने आदि की कार्यवाही करवायी गयी । थाने पर मौजूद सभी पुलिस कर्मियों का बीट बुक चेक करते हुए थाना बैरिया के सभी अधिकारियों कर्मचारियों के साथ सैनिक सम्मेलन गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर उनका समयबद्ध निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया । निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक बैरिया राकेश कुमार सिंह, सहित थाना बैरिया के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें ।
क्षेत्राधिकारी बैरिया द्वारा थाना कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, त्यौहार रजिस्टर, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, शस्त्रागार, मालखाना चेक किया गया तथा थाना का मेस, थाना परिसर का भी निरीक्षण किया गया ।










