November 2, 2026 8:10 pm

शादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगाया

बलिया । बैरिया  थाना क्षेत्र में एक युवक ने सादी का झांसा देकर नाबालिक लड़की को बहला फुसलाकर भगा लें गया है। 15 वर्षीय लड़की के पिता ने बताया कि मेरी पुत्री दिनांक 14/03/2025 को समय शाम लगभग छः बजे गांव में ही अबीर गुलाल खेलने निकली थी जो अब तक घर वापस नहीं आयी है। मेरी पुत्री को पिंटू यादव पुत्र हरिहर यादव ग्राम उपाध्यायपुर निवासी शादी के झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले गया है। मैं अपने हर स्तर से काफी खोजबीन किया लेकिन नहीं पता नहीं चला। आपको बताते चले कि युवती के पिता ने स्थानीय पुलिस से किसी अनहोनी होने की आशंका जताते हुए उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। एसएचओ बैरिया राकेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी युवक के विरुद्ध तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें