November 2, 2026 11:14 pm

सोनभद्र में जांच के दौरान खाद बिक्री में मिली गड़बड़ी, छह समितियों का लाइसेंस निलंबित

. रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जनपद में उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर जिला कृषि अधिकारी ने सख्त कदम उठाते हुए छह फुटकर उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं।जिला कृषि अधिकारी अमरेश कुमार सिंह ने एक मार्च से 5 अप्रैल तक आईएफएमएस पोर्टल की जांच में यह सामने आया कि रबी फसल के कटाई के समय, जब किसानों में उर्वरक की मांग नगण्य रहती है, तब भी कुछ विक्रेताओं द्वारा अधिक मात्रा में उर्वरक वितरण दर्शाया गया।इस पर संज्ञान लेते हुए मेसर्स चोपन दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति चोपन, विसरेखी साधन समिति घोरावल, दुद्धी सहकारी फेडरेशन, मेदनीखाड़ बहुउद्देश्यीय समिति, शिवपुर साधन सहकारी समिति चतरा तथा आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र चेतवा, म्योरपुर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

 

साथ ही इन प्रतिष्ठानों की बिक्री पर रोक लगाते हुए कृषकवार स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिला कृषि अधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी विक्रेता बिना किसी टैगिंग के निर्धारित दर पर ही उर्वरकों का वितरण सुनिश्चित करें।

 

यदि कोई भी थोक या फुटकर विक्रेता कालाबाजारी, जमाखोरी या अधिक मूल्य पर बिक्री करते पाया गया, तो उसके खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 एवं आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें