November 2, 2026 11:27 pm

तारक मेहता की दयाबेन के पिता का निधन,  मशहूर अभिनेत्री दिशा वकानी शोक में डूबीं, परिवार और फैंस ने जताया गहरा दुख

– रिपोर्टर योगेश यादव, PNP न्यूज़ महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खबर: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दयाबेन यानी दिशा वकानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता भीम वकानी का 84 साल की उम्र में निधन हो गया।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, भीम वकानी पिछले डेढ़ साल से पैरालिसिस से जूझ रहे थे और हाल ही में उन्हें निमोनिया भी हुआ था। अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इस दुखद खबर के बाद परिवार में शोक का माहौल है और दिशा वकानी बेहद गमगीन हैं।

भीम वकानी एक जाने-माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट थे और उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। शाहरुख खान, आमिर खान और माधुरी दीक्षित जैसे कलाकारों के साथ उनकी फिल्मों में मौजूदगी रही। वे लगान, स्वदेश और लज्जा जैसी फिल्मों में नजर आए थे।

खास बात यह है कि भीम वकानी अपनी बेटी के लोकप्रिय शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में भी दिखाई दिए थे। उन्होंने शो के एक एपिसोड में चंपकलाल के दोस्त ‘मावजी छेड़ा’ का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।

दिशा वकानी के अभिनय करियर की शुरुआत भी उनके पिता के मार्गदर्शन में हुई थी। बचपन में ही उन्होंने थिएटर से जुड़कर एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। बाद में ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई।

हालांकि, दिशा वकानी साल 2017 के बाद से शो में नजर नहीं आई हैं। उन्होंने 2015 में मयूर पडिया से शादी की थी और मातृत्व के चलते उन्होंने शो से दूरी बना ली। उनके शो में वापसी की संभावना फिलहाल कम ही मानी जा रही है। वहीं, उनके भाई मयूर वकानी आज भी शो में सुंदरलाल का किरदार निभा रहे हैं।

भीम वकानी के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है और फैंस उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें