November 2, 2026 9:35 pm

एसपी ने रात में भ्रमण कर चलाया सघन चेकिंग अभियान

रिपोर्टर विजेन्द्र कुमार मौर्या राबर्ट्सगंज सोनभद्र PNP news।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने गुरुवार की रात भ्रमण के दौरान संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग की। इस दौरान उन्होंने गश्त व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने एवं पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसपी ने गुरुवार की रात के समय भ्रमण कर गश्त व्यवस्था का निरीक्षण किया।रात्रि भ्रमण के दौरान एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों में संचालित रात्रि गश्त, चेकिंग प्वाइंट्स एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की तत्परता का अवलोकन किया गया। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों पर सतर्क दृष्टि रखने, रात्रि में गश्त को प्रभावी बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा, रात्रि गश्त, संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन चेकिंग तथा आमजन से समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय एवं संवेदनशील पुलिसिंग सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि किसी भी आपात स्थिति अथवा सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, जिससे जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सतर्कता, सक्रिय गश्त एवं प्रभावी कार्यवाही जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें