धारूहेड़ा 21मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
रेवाड़ी पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए सीआईए धारूहेड़ा निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार रखने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गोयल कालोनी महेश्वरी निवासी दीपांशु के रूप में हुई है।
जांचकर्ता ने बताया कि गत 18 मार्च को सीआईए धारूहेड़ा को सूचना मिली थी कि दीपांशु निवासी गोयल कालोनी महेश्वरी जिसके पास अवैध हथियार है। जो वह अभी M2K सोसाईटी धारुहेड़ा से महेश्वरी जाने वाले रोड़ पर किसी के इंतजार मे खड़ा हुआ है। जिस सूचना पर तुरंत रेडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुंच कर साथी मुलाजमान की मदद से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम दीपांशु निवासी गोयल कालोनी महेश्वरी बतलाया। पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी लेने पर 01 अवैध देशी कट्टा व 01 खोल बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम तहत मामला दर्ज करके आरोपी दीपांशु को गिरफ्तार कर लिया है।











