लखीमपुर खीरी, 21 मार्च। जनपद में Eid al-Fitr का पर्व पूरे हर्षोल्लास, उत्साह और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज़ अदा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां नमाजियों ने एकजुट होकर ईद की नमाज़ अदा की कस्बा खीरी स्थित ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं मांगी गईं। इसके उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया ईद के पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और लगातार हालात पर नजर बनाए रखी इस दौरान एसपी, एएसपी, एसडीएम सदर सहित थाना प्रभारी Nirala Tiwari भी मौके पर मौजूद रहे। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही जिलेभर में ईद-उल-फितर का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां लोगों ने आपसी प्रेम और एकता का परिचय दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी











