November 3, 2026 1:28 am

लखीमपुर खीरी में ईद-उल-फितर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, प्रशासन रहा पूरी तरह अलर्ट

लखीमपुर खीरी। जनपद में ईद-उल-फितर का पर्व परंपरा, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया। पर्व के मद्देनज़र जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह के साथ जिला मुख्यालय स्थित गोटैय्याबाग और सुनहरी मस्जिद का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश दिया पर्व के मौके पर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। डीएम और एसपी ने बच्चों को स्नेहपूर्वक टॉफियां व बिस्कुट वितरित किए, जिससे उनके चेहरों पर खुशी साफ झलकती रही जिलाधिकारी ने कहा कि ईद का त्योहार आपसी विश्वास, प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का संदेश देता है। उन्होंने जनपदवासियों के अनुशासन, धर्मगुरुओं के सहयोग और प्रशासन-पुलिस की सजगता की सराहना करते हुए सभी को सुख, शांति और समृद्धि की शुभकामनाएं दीं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला लगातार सक्रिय रहा। एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी पवन गौतम, अमित राय सहित सभी उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहे। पूरे समय डीएम और एसपी अधीनस्थ अधिकारियों से स्थिति की जानकारी लेते रहे इस दौरान एसडीएम (सदर) अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी, तहसीलदार सदर और ईओ संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। प्रशासन की सतर्कता और जनसहयोग से ईद का पर्व जिले में शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर:अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें