November 4, 2026 1:41 am

तेज हवा व बारिश से पक्की फ़सल को नुकसान तथा मंडियों में भीगी सरसों—किसानों की डबल मार; मुआवजे देने की मांग 

रेवाड़ी 20 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

किसान नेता व पूर्व पार्षद होशियार सिंह उर्फ बिट्टू ने आज सांय अहीरवाल क्षेत्र में वर्षा व आंधी से सरसों व गेंहू फसल में किसानों को हुए नुकसान का समुचित मुआवजा मिले, इसकी मांग करते हुए नायब सैनी सरकार से विषेष गिरदावरी करवाने की आग्रहकियाहै।

उन्होंने ने कहा कि अहीरवाल क्षेत्र में क्या तो सरसों की फसल कटकर मंडियों में बिकने को आ चुकी है या खेतों में पडी है या पककर कटने के लिए खेतों में खडी है। इन तीनों की परिस्थितियों में बुधवार को हुई वर्षा व आंधी ने किसानों की सरसों फसल पर भारी मार करके आर्थिक चोट पहुंचाई है। अहीरवाल की मंडियों में बिकने आई हजारों क्विंटल सरसों खुले में पड़े रहने के कारण बरसात से भीग गई, जिस कारण निजी व्यापारी किसानों को सरसों का कम भाव देंगे। मंडियों में सरसों फसल की सरकारी खरीद शुरू नही होने के कारण किसान पहले ही एमएसपी से कम भाव में सरसों बेचकर लुट रहा है और ऊपर से मंडियों में खुले पडी सरसों भीगने के कारण किसानों को और अधिक मार पडेगी। बिट्टू ने कहा कि खेतों में जो सरसों की फसल कटाई उपरांत पडी थी, वह वर्षा से भीगने के कारण खराब हुई है, सरसों का दाना जमीन में मिट्टी में मिलेगा जिस कारण सरसों का उत्पादन कम होगा। वहीं पककर खडी फसल का दाना भी भीगने के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। इसी तरह अहीरवाल में गेंहू फसल भी पकाई के अंतिम पड़ाव पर पहुंचकर कटाई के लिए तैयार खडी थी जिसमें भी वर्षा व आंधी से नुकसान हुआ है। अहीरवाल क्षेत्र में किसानों की प्रमुख फसल सरसों व गंेहू है और पककर तैयार खडी या कट चुकी इन दोनो फसलों को बुधवार को बरसात व आंधी के कारण काफी नुकसान हुआ है। घाटे की खेती व कर्ज बोझ में पिसते किसान पर पडी यह आर्थिक चोट किसानों को और कृषि कर्ज बोझ में डुबाएगी। ऐसी स्थिति में नष्ट हुई फसलों की भाजपा सरकार तत्काल विषेष गिरदावरी करवाके बीमा कम्पनियों से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलवाने की व्यवस्था करे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें