धारूहेड़ा 16 मार्च चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
खंड धारूहेड़ा में संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट रजि के प्रबुद्ध लोगों की सभा गांव माहेश्वरी के धानक धर्मशाला के प्रांगण में श्री बाबूलाल जी घटाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें समाज उत्थान एवं युवा साथियों के लिए रोजगार हेतु मार्गदर्शन, कोचिंग व्यवस्था व सामाजिक बुराइयों दूर करने पर सार्थक चर्चा हुई जिला प्रधान श्री वेद प्रकाश बनवाल ने ट्रस्ट की सदस्यता अभियान चलाने बारे जोर दिया! आपसी भाईचारे व विश्वास के साथ सहयोग करने की अपील की! श्री शीशराम खंड प्रधान ने ट्रस्ट की सदस्यता के लिए शीघ्र ही अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का विश्वास दिलाया!आज की सभा में श्री प्रकाश चंद खनगवाल, श्री अजीत सिंह सरपंच माहेश्वरी, श्री महेंद्र सिंह जयपाल,तुलसीराम, श्री लेखराम, नवल सिंह आकेड़ा,सुनील बागड़ी, वजीर सिंह,रामवीर, सत्य मोरवाल,मनीराम, रामकिशन,राजपाल, सतवीर मनोज, मुकेश, रेहान आदि उपस्थित रहे*











