November 2, 2026 11:14 pm

निर्माण कार्य में देरी पर मंडलायुक्त की नाराजगी, श्रमिक बढ़ाने के दिए निर्देश

सोनभद्र / पत्रकार विजेंद्र कुमार मौर्य

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मंडलायुक्त Rajesh Prakash ने शुक्रवार को जनपद भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राज्य कर कार्यालय एवं पर्यटन कार्यालय के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने राज्य कर कार्यालय के निर्माण कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड भवन **Mirzapur** को निर्देशित करते हुए कहा कि निर्माण कार्य में लगे श्रमिकों की संख्या बढ़ाई जाए, ताकि राज्य कर भवन का निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जा सके। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देश दिया गया कि कार्य की गुणवत्ता बनाए रखते हुए इसे तय समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने राज्य कर कार्यालय तक पहुंचने वाली सड़क के निर्माण कार्य को भी प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण पूरा होने से कार्यालय आने-जाने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।

इसके बाद मंडलायुक्त ने सर्किट हाउस के समीप निर्माणाधीन पर्यटन कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि पर्यटन कार्यालय का निर्माण कार्य भी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए, जिससे जनपद में पर्यटन सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा सके।

इस अवसर पर डीडीओ हेमंत कुमार सिंह, डीसी मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, तहसीलदार सदर अमित कुमार, सहायक पर्यटन अधिकारी राजेश भारती सहित अन्य अधिकारी मौ जूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें