November 2, 2026 10:26 pm

धारूहेड़ा नगरपालिका मतदाता सूची में गड़बड़ी का आरोप, बीएलओ पर सांठगांठ से हेराफेरी के आरोप

धारूहेड़ा 5 मार्च ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नगरपालिका धारूहेड़ा की वार्डवार मतदाता सूची को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय लोगों और पूर्व पार्षद ने आरोप लगाया है कि बीएलओ की मिलीभगत से मतदाता सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। आरोप है कि जो मतदाता संबंधित वार्ड में निवास नहीं करते, उनके नाम भी सूची में जोड़ दिए गए हैं, जबकि एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग वार्डों में दर्ज कर दिए गए हैं।

पूर्व पार्षद होशियार सिंह उर्फ बिट्टू ने कहा कि मतदाता सूची तैयार करते समय नियमों की अनदेखी की गई है। उनका कहना है कि जिस वार्ड में व्यक्ति निवास करता है, उसकी वोट उसी वार्ड में होनी चाहिए, लेकिन धारूहेड़ा में ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डबंदी केवल खानापूर्ति बनकर रह गई है और वार्ड से बाहर के मतदाताओं को शामिल करने में बड़ा खेल हुआ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बीएलओ ने घर बैठे ही सूची तैयार कर दी और मौके पर जाकर सत्यापन नहीं किया। चुनाव लड़ने के इच्छुक कुछ लोगों की मिलीभगत से यह हेराफेरी की गई है। बिट्टू ने मांग की कि संबंधित बीएलओ को तत्काल निलंबित किया जाए और वार्डबंदी की प्रक्रिया दोबारा वार्डों में जाकर कराई जाए।वीरवार को नगरपालिका कार्यालय में इस मुद्दे को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय निवासी मयंक यादव ने बताया कि पिछले चुनाव में उनकी वोट वार्ड नंबर 10 में थी, लेकिन अब सूची में उनका नाम नहीं है। वार्ड नंबर 11 से 176 वोट वार्ड नंबर 10 में कैसे कर दी गई l वार्ड नंबर 4 व 5 से वार्ड नंबर एक मे कर दी गई l वार्ड नंबर 3 से 6 में वार्ड नंबर 9 से 10 में वार्ड नंबर 13 से 12 वार्ड में की गई है l वार्ड रिजर्व होने के कारण चुनाव लड़ने वालों ने बीएलओ से मिलकर य़ह खेल हुआ है l अब वार्ड के मतदाताओं को परेशान किया जा रहा है जबकि गलती बीएलओ ने सांठगांठ से की है l उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों की वोट अलग-अलग वार्डों में कर दी गई है, जिसकी उन्हें जानकारी तक नहीं दी गई।

कस्बावासियों ने चेतावनी दी है कि यदि वार्डों में शामिल बाहरी मतदाताओं के नाम नहीं हटाए गए और सूची में सुधार नहीं किया गया तो वे न्यायालय का दरवाजा खटखटाने को मजबूर होंगे। लोगों का कहना है कि हर वोट को ठीक करवाने के लिए अलग-अलग फार्म भरने पड़ रहे हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी हो रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बीएलओ को वार्डों में भेजकर दोबारा सत्यापन कराया जाए और निष्पक्ष तरीके से संशोधित मतदाता सूची जारी की जाए, ताकि आगामी नगरपालिका चुनाव पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें