November 2, 2026 10:33 pm

बाबा रूपादास के जयकारों के साथ झुंझनू के लिए पद यात्रा रवाना 

रेवाड़ी 1 मार्च ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

खंड के गाँव डूंगरवास से बाबा रूपादास के जयकारों के साथ शुक्रवार को झुंझनू के लिए पद यात्रा रवाना हुई। रूपादास मंदिर कमेटी के सदस्य युधिष्ठिर यादव ने झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रदीप पंच ने बताया कि राजस्थान के झुंझनू के गांव सुल्ताना अहिरान में बाबा रूपादास का प्राचीन मंदिर है। इस वर्ष भी महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गो सहित सैकड़ों श्रद्धालु तीन दिन की पद यात्रा पर निकले हैं हर साल गांव से बड़ी संख्या मे श्रद्धालु बाबा के दरबार में पदयात्रा करके पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि 1 मार्च को शाम को सभी श्रद्धालु सुल्ताना अहिरान पहुंच कर बाबा के दरबार पहुंच कर अपनी ध्वजा अर्पित करेंगे। गांव से पद यात्रा रवाना होने के दौरान श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला ग्रामीणों ने पद यात्रियों का फुल मालाओं से स्वागत कर उनकी मंगल यात्रा की कामना की। योगेश ने बताया कि 1 मार्च को शाम 6 बजे डाक धजा रवाना होगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें