November 2, 2026 10:25 pm

धारूहेंडा में अस्पताल बनाने का रास्ता हुआ साफ़,कब्जाधारी नहीं हुए तीसरी बार भी पेश, लिख कर दिया हमे नहीं कोई आपत्ति चेयरमैन कँवर सिंह का प्रयास हुआ सफल 

धारूहेंडा 25 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

नगरपालिका के चेयरमैन कँवर सिंह की एक साल की मेहनत हुई सफल धारूहेंडा में 200 बेड का अस्पताल बनाने का रास्ता साफ़ हो गया है l सरकारी जमीन से क़ब्ज़ा हटाने के लिए नायब तहसीलदार अजय कुमार ने तीन बार क़ब्ज़ाधारियों को नोटिस जारी किए लेकिन कोई भी पेश नहीं हुए क़ब्ज़ा धारियों ने लिख कर दिया हमे कोई आपत्ति नहीं है सरकार कुछ भी करे l धारूहेडा कस्बा में खेवट संख्या 16/44 खतौनी संख्या 1708 तदादी 96 कनाल 19 मरला वाका सिवाना मौजा धारूहेडा में हरियाणा सरकार की जमीन पड़ी हुई है जिस पर क़ब्ज़ा था l आज खाली के आदेश हो गए हैं l जों अस्पताल के लिए उपयुक्त है

चेयरमैन कँवर सिंह ने केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह से मिलकर उन्हें बताया कि धारूहेडा कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या न० 48 व 919 पर पड़ता है| इस कस्बे में अंग्रेजों के समय से चली आ रही, आज भी पीएचसी है| जबकि कस्बे की आबादी लगभग डेढ़ लाख के करीब हो चुकी है| अस्पताल न होने के कारण आमजन को रेवाड़ी व गुरुग्राम इलाज के लिए जाना पड़ता है| धारूहेंडा औद्योगिक क्षेत्र व दो राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण अक्सर दुर्घटनाएँ होती रहती है| उन्होंने कहा | रेवाडी के तत्कालीन सीएमओ वर्तमान में बावल के विधायक डॉ कृष्ण कुमार ने इस जमीन का निरीक्षण अस्पताल के लिए किया था | इसके बाद डॉ सुरेन्द्र यादव वर्तमान में पीएमओ व पूर्व सीएमओ ने इस के लिए महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया धारूहेडा कस्बा की आबादी को देखते हुए कस्बे में अस्पताल जल्द बनवाने की कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को परेशान न होना पड़े l चेयरमैन ने कहा कि इस जमीन पर 4 एकड़ में अस्पताल व बाकी जमीन सरकारी अन्य कार्यालय के लिए रखी जाएगी ताकि भविष्य में सब डिविजन के ऑफिस बन सके l

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें