November 2, 2026 9:33 pm

सफाईमित्रों को TT टीकाकरण और पोषण पर दिया गया विशेष मार्गदर्शन

संपादक नीलेश वर्मा (वाराणसी)
आज दिनांक 24 फरवरी 2026 को वाराणसी जनपद के नगर निगम लोहता (ऋषि मंडावी ज़ोन) में 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन रैकिट, संस्था जागरण पहल , ग्रीनस्पर्ष फाउंडेशन के द्वारा आयो किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम में लोहता, चुरामनपुर के 106 सफाई मित्रो कुल अब तक 2 बैचों ने प्रतिभाग किया।।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अपने उदबोधन में निरीक्षक डॉक्टर अनुश्री श्रीवास्तव ने ने कहा कि हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज सैनिटेशन के छेत्र में सबसे अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के बारे में सोचकर उनके लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है जो प्रसंशनीय है ।।
इसी क्रम में मिसिरपुर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अश्वनी कुमार राम मणि शुक्ला ने सफाई कर्मियों को समय समय TT के टीके के साथ, अन्य जाँच के साथ शारिरिक पोषण पर ध्यान देने की बात कही साथ ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया। जोड़ने के लिए इस टीम को साधुवाद।। इस कार्यक्रम में अन्य अधिकारी एवं सुपरवाइजर भी उपस्थित थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी क्रम में हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज के राज्य समन्वयक श्री अश्वनी चौरसिया ने प्रशिक्षण के दौरान साफ सफाई जैसे व्यक्तिगत सुरक्षा, शौचालय के रख रखाव, कूड़ा प्रबंधन, हाउस कीपिंग के साथ साथ प्रत्येक 6 माह में TT के टीके को सफाई मित्रों के लिए आवश्यक रूप से लगवाने की बात बताई गई।।
इस कार्यक्रम में नगरीय स्वास्थ्य की तरफ से निःशुल्क मेडिकल चेकअप का भी आयोजन मिसिरपुर असपताल लोहता की तरफ से किया गया वजन, ब्लड प्रेशर, शुगर आदि की जांच की गई एवं आवश्यक सलाह भी प्रदान की गई।।

हार्पिक वर्ल्ड टॉयलेट कॉलेज उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले सन 2022 से संचालित किया जा रहा है और वर्तमान में यह कार्यक्रम भारत के 06 राज्यो में चलाया जा रहा है एवं अकेले उत्तर प्रदेश के 06 जिलों यथा- वाराणसी, मिर्ज़ापुर, चंदौली, प्रयागराज, गोरखपुर एवं अयोध्या में संचालित है।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का लक्ष्य अयोध्या जनपद के लगभग 500 सफाईमित्रों तक पहुँचना है एवं उन्हें साफ सफाई के तकनीकी व व्यवहारिक ज्ञान जैसे कार्यस्थल पर सुरक्षा, हैंड हाइजीन, सॉफ्ट स्किल, जल एवं कूड़ा प्रबंधन आदि विषयों के साथ साथ उन्हें विभिन्न प्रकार की सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना भी है जिनमे प्रमुख रूप से बीमा, योजना, अटल पेंशन योजना आदि शामिल है जिससे सफाईमित्रो को सामाजिक सुरक्षा से भी लाभान्वित किया जा सके।

इस कार्यक्रम में हार्पिक टॉयलेट कॉलेज की तरफ से सर्वेश कुमार , अजय , व अजय मौर्या के साथ साथ नगर निगम के सुपरवाइजर भी शामिल होकर कार्यक्रम में अपना सहयोग दिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें