November 2, 2026 10:43 pm

लखीमपुर-खीरी में दो भीषण सड़क हादसे, बोर्ड परीक्षा देने जा रही छात्रा की मौत, कई घायल

लखीमपुर-खीरी। सोमवार सुबह थाना पढ़ुआ क्षेत्र में रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों में एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घटनाओं के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया परीक्षा देने जा रहे छात्रों का वाहन हादसे का शिकार सुबह लगभग 7:30 बजे ढखेरवा-धौरहरा मार्ग पर जीएस सिंह धर्म कांटे के पास छात्रों को लेकर जा रहा एक मैजिक वाहन सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए बताया जा रहा है कि उमा देवी पब्लिक स्कूल के करीब 17 छात्र-छात्राएं मां गायत्री विद्या मंदिर में बोर्ड परीक्षा देने जा रहे थे। हादसे में कक्षा 10 की छात्रा चंचल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य छात्र-छात्राएं घायल हो गए। पांच घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है इसी थाना क्षेत्र में कुछ ही समय बाद दो बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों वाहन तेज रफ्तार में थे। टक्कर के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। दोनों दुर्घटनाओं के कारण क्षेत्र में जाम की स्थिति भी बन गई फिलहाल पुलिस हादसों के कारणों की जांच में जुटी है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें