November 2, 2026 10:46 pm

हिंदू युवा वाहिनी ने धारूहेड़ा सेक्टर 6 में छत्रपति शिवाजी के जन्मोत्सव मनाया गया –

हिंदू युवा वाहिनी ने धारूहेड़ा सेक्टर 6 में छत्रपति शिवाजी के जन्मोत्सव मनाया गया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा- संवाददाता डॉक्टर राजकुमार यादव

आज धारूहेड़ा सेक्टर 6 पुलिस थाना के सामने छत्रपति शिवाजी बड़े हुलास के साथ जन्मोत्सव मनाया गया। धारूहेड़ा नगर पालिका उप चेयरमैन अजय जांगड़ा ने छत्रपति शिवाजी जीवन के बारे में बताया। छत्रपति शिवाजी का जन्म 19 फरवरी, 1630 को शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। उनके पिता शाहजीराजे भोंसले एक शक्तिशाली सामंत राजा एवं कूर्मि कुल में जन्मे थे। उनकी माता जिजाबाई जाधवराव कुल में उत्पन्न असाधारण प्रतिभाशाली महिला थी। शिवाजी के बड़े भाई का नाम सम्भाजीराजे था जो अधिकतर समय अपने पिता शहाजीराजे भोसले के साथ ही रहते थे। शहाजीराजे कि दूसरी पत्नी तुकाबाई मोहिते थीं। उनसे एक पुत्र हुआ जिसका नाम व्यंकोजीराजे था। शिवाजी महाराज के चरित्र पर माता-पिता का बहुत प्रभाव पड़ा। उनका बचपन उनकी माता के मार्गदर्शन में बीता। उन्होंने राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी। वे उस युग के वातावरण और घटनाओं को भली प्रकार समझने लगे थे। उनके हृदय में स्वाधीनता की लौ प्रज्ज्वलित हो गयी थी। उन्होंने कुछ स्वामिभक्त साथियों का संगठन किया। शिवाजी की माता जीजाबाई बड़ी ही धार्मिक प्रवृत्ति की थी| उनका इनके जीवन पर अत्यधिक अच्छा प्रभाव पड़ा | इस मौके पर उप चेयरमैन अजय जांगड़ा, राजेश सैनी, लाला राजपूत, सुनील जोधा, प्रियांशु राजपूत, साहिल, महेंद्र राजपूत, चमन राघव,ऋषभ, पंकज सिंह, विवेक दुबे, गणेश रामनगर, विनोद कश्यप, मनोज शर्मा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें