November 2, 2026 10:43 pm

डीसी ने मृतक कर्मचारी की आश्रित को दिया 28 लाख की सहायता राशि का चेक

रेवाड़ी, 19 फरवरी ब्यूरो चीफ दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

डीसी अभिषेक मीणा ने आज जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक मृतक कर्मचारी सुरेश कुमार की धर्मपत्नी को एक्सिस बैंक की ओर से 28 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया। स्व. सुरेश कुमार जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत सीवरमैन के पद पर था। जिसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी।

डीसी अभिषेक मीणा ने एक्सिस बैंक अधिकारियों की मौजूदगी में सुरेश कुमार की पत्नी मोनिका देवी को सहायता राशि का चेक भेंट किया। कर्मचारी की पत्नी मोनिका देवी को 20 लाख रुपए तथा उसके दो बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए चार-चार लाख रुपए का चेक दिया गया। डीसी ने कहा कि आर्थिक सहायता से जान के नुकसान की तो भरपाई नहीं हो सकती, लेकिन यह राशि मुश्किल समय में परिवार को ज़रूरी सहारा दे सकती है। बैंक के ब्रांच हेड अभिषेक यादव ने बताया कि कर्मचारी स्व. सुरेश कुमार एचकेआरएनएल के माध्यम से जनस्वास्थ्य विभाग में सीवरमैन के पद पर कार्यरत था। उसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। बैंक नियमों के अनुसार कर्मचारी की मृत्यु पर परिवार को यह सहायता राशि प्रदान की गई है। एक्सिस बैंक ने स्व. सुरेश कुमार के बीमा दावे का त्वरित निपटान करते हुए उनके परिजनों को यह सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान बैंक के को-ऑपरेटिव सैलरी हेड जितेंद्र यादव भी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें