November 2, 2026 8:52 pm

लखीमपुर खीरी में समाधान दिवस: डीएम-एसपी ने सुनी जनशिकायतें, दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

खीमपुर खीरी, 14 फरवरी। जिले के सभी थानों में शनिवार को ‘थाना समाधान दिवस’ का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस व राजस्व विभाग से जुड़े भूमि विवाद और अन्य शिकायतों की सुनवाई की गई। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर निस्तारण के निर्देश दिए जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग ने पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद किया। डीएम ने निर्देश दिए कि राजस्व और पुलिस से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पीड़ितों की समस्याओं को स्वयं समझकर उनका समाधान करें। विवादित मामलों में पुलिस बल और राजस्व कर्मियों की संयुक्त टीम मौके पर जाकर निस्तारण करे। गंभीर मामलों में तत्काल एसडीएम व तहसीलदार को अवगत कराते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर विधिक निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा इस अवसर पर एसडीएम सदर अश्विनी कुमार सिंह, सीओ सिटी विवेक तिवारी, प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे कोतवाली सदर का निरीक्षण समाधान दिवस के बाद डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने कोतवाली सदर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने अभिलेखों की जांच के साथ मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और फरियादियों के बैठने की व्यवस्था का निरीक्षण किया एसपी डॉ ख्याति गर्ग ने ड्यूटी रजिस्टर और सीसीटीवी व्यवस्था की स्थिति परखी। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई और अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव पर संतोष जताया गया, जबकि कुछ बिंदुओं पर सुधार के निर्देश भी दिए गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें