November 2, 2026 8:06 pm

लखीमपुर खीरी में अपराध समीक्षा बैठक, एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने दिए सख्त निर्देश

लखीमपुर खीरी में गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग ने की, जिसमें जिले की कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण की विस्तृत समीक्षा की गई।
गोष्ठी में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी (पूर्वी/पश्चिमी), सभी थाना प्रभारी एवं शाखा प्रभारी उपस्थित रहे। इस दौरान हत्या, लूट, डकैती सहित अन्य संगीन मामलों की प्रगति पर चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने गंभीर अपराधों के लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए उन्होंने महिला अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, शातिर अपराधियों की पहचान कर उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने और शराब माफियाओं के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के आदेश दिए। साथ ही अवैध शराब, अवैध शस्त्र, जुआ एवं मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाने पर बल दिया एसपी ने जमानत पर बाहर आए अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की प्रक्रिया तेज करने, जनशिकायतों का निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा धार्मिक विवादों पर त्वरित कार्रवाई कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के निर्देश दिए बैठक में थाना परिसरों की साफ-सफाई, लंबे समय से खड़े वाहनों के निस्तारण, साइबर अपराधों पर नियंत्रण, महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखने और टॉप-10 अपराधियों की नियमित समीक्षा करने पर विशेष जोर दिया गया आगामी त्योहारों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, जनता से शालीन व्यवहार करने और पीड़ितों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण करने की हिदायत दी। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को जीरो टॉलरेंस नीति के तहत ईमानदारी व निष्ठा से कार्य करने के निर्देश भी दिए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार निघासन लखीमपुर खीरी

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें