हजरतपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कलाकंद में इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा का भव्य एवं दिव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन कथा शास्त्री अर्चना सिंह के मुखारविंद से श्रद्धालुओं को सुनाई जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कथा के दौरान शास्त्री अर्चना सिंह ने राजा उत्तानपाद की लीला का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा के प्रत्येक प्रसंग में भक्ति, वैराग्य और धर्म का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन में ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे हैं। कथा स्थल पर भक्ति का ऐसा वातावरण बना हुआ है कि श्रोता घंटों तक कथा श्रवण में लीन रहते हैं।
इस अवसर पर यज्ञपति धर्मेंद्र यादव एवं पारिक्षित रामेंद्र यादव उपस्थित रहे, जबकि श्रीमद्भागवत कथा का संचालन जितेंद्र कुमार यादव द्वारा किया जा रहा है। आयोजन को सफल बनाने में ग्रामवासियों का भी सराहनीय सहयोग देखने को मिल रहा है।
कथा के समापन पर आरती एवं प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
जितेन्द्र कुमार यादव
पी० एन० पी० न्यूज
स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश











