November 2, 2026 8:06 pm

रेवाड़ी पुलिस का खुला संदेश; अपराध किया तो जेल तय—अपराधियों के लिए नो-एंट्री

रेवाड़ी, 10 फरवरी चीफ ब्यूरो दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

थाना प्रबन्धक बावल, कसौला, धारूहेड़ा, माडल टाऊन, पुलिस चौकी इंचार्ज कुण्ड जगन गेट डहिना गोकल गेट ने अपनी टीमों के साथ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने मार्केट में संदिग्ध व्यक्तियों, शराब ठेकों के आसपास संदिग्ध हलचल, बिना नंबर प्लेट वाहनों की गहन जांच की और शराब ठेकेदारों को कड़े निर्देश दिए गए कि किसी को भी अवैध रूप से बैठाकर या ठेके के आसपास शराब न पिलाई जाए। नियमों की अनदेखी करने पर तत्काल और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गश्त के दौरान थाना प्रभारियों के साथ राइडर, पीसीआर व ERV पर तैनात सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। उन्होंने दुकानदारों, व्यापारियों व युवाओं से सीधा संवाद किया और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उनके सुझाव भी मांगे।

उन्होंने क्षेत्र के युवाओं को नशे से दूर रहने और शिक्षा एवं खेल गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। रेवाड़ी पुलिस का खुला संदेश, अपराध किया—तो जेल तय है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें