November 2, 2026 7:56 pm

बदायूं के थाना उसहैत में पुलिस मुठभेड़ में एक अभियुक्त गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

लोकेशन: बदायूं रिपोर्ट मनोज यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

: बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र में कादरचौक रोड सरेली मोड पर थाना उसहैत पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना मिली कि एक स्लेटी रंग की गाडी वैन्यू बिना नम्बर प्लेट की उसहैत की तरफ से आ रही है जिसमें बदमाश है, तथा उन पर हथियार भी है । मुखबिर की सूचना पर सरेली मोड़ पर बैरियर लगाकर चैकिंग के दौरान उसहैत की तरफ से एक फॉर व्हीलर आती दिखाई दी जिसे रोकने का प्रयास किया गया तो पुलिस को देखकर सरेली गाँव की तरफ भागने का प्रयास किया, जिससे गाडी सड़क किनारे खड़े लोहे के खम्बे से टकरा गयी और गाड़ी रुकते ही एक व्यक्ति गाड़ी से उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा तथा ड्राइवर सीट से दूसरा व्यक्ति उतरकर पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया जिससे पुलिस टीम बाल–बाल बची। आत्म रक्षा मे जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अब्दुल जहीर के दाहिनी पैर मे गोली लगने से घायल हो गया । दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से भाग गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास एक अदद तमंचा 315 बोर व 01 जिंदा कारतूस व 04 खोखा कारतूस व एक वैन्यू गाडी रंग स्लेटी बिना नम्बर प्लेट व 630 रुपये नगद बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम अब्दुल जहीर उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र नूर मौहम्मद निवासी कस्बा व थाना कादरचौक जनपद बदायूँ बताया। जबकि उसका साथी रमेश प्रधान पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम चन्दोखाँ थाना दातागंज जनपद बदायूँ भाग गया।

इनके विरुद्ध थाना कोतवाली व थाना शमशाबाद जनपद फतेहगढ़,थाना रोजा व थाना पुवांया जनपद शाहजहाँपुर, थाना कुरावली जनपद मैनपुरी में आपराधिक मामले दर्ज हैं।

 

बाइट : डॉ0 देवेन्द्र कुमार, सीओ उझानी

 

रिपोर्ट मनोज यादव

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें